अर्थ : चावल, रोटी आदि के साथ खाये जाने वाले पदार्थ।
उदाहरण :
त्योहारों में तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं।
पर्यायवाची : आहार व्यंजन, ब्यंजन, संपन्न, सम्पन्न
अर्थ : तेल या घी में पकाया हुआ खाद्य।
उदाहरण :
त्योहारों में मालपुआ, पूरी आदि तरह-तरह के पकवान बनते हैं।
पर्यायवाची : तीवन, पकवान, पक्का खाना, पक्की रसोई, पक्की-रसोई, पक्वान, ब्यंजन, संपन्न, सम्पन्न
अर्थ : वह वर्ण जो बिना स्वर की सहायता के नहीं बोला जा सकता।
उदाहरण :
हिन्दी वर्णमाला में क से लेकर ह तक के सभी वर्ण व्यंजन कहलाते हैं।
पर्यायवाची : व्यंजन अक्षर, व्यंजन वर्ण